,

धनबाद में स्वास्थ्य सेवा के असली नायकों का सम्मान, पैरामेडिकल स्टाफ को किया गया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद : स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी निस्वार्थ सेवा, त्वरित कार्यशैली और समर्पण के बल पर मरीजों की जिंदगी बचाने वाले पैरामेडिकल कर्मियों के सम्मान में SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिक्स दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ को उनके उत्कृष्ट योगदान…

JP Bharat Share

धनबाद : स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी निस्वार्थ सेवा, त्वरित कार्यशैली और समर्पण के बल पर मरीजों की जिंदगी बचाने वाले पैरामेडिकल कर्मियों के सम्मान में SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिक्स दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने पैरामेडिकल कर्मियों के समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताया।

इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पैरामेडिक्स स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सबसे पहले मरीज तक पहुंचने और इलाज की प्रारंभिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संभालने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले पैरामेडिकल कर्मी अपनी दक्षता, अनुशासन और समर्पण से प्रतिदिन अनेक लोगों का जीवन बचाने में अहम योगदान देते हैं।

वहीं, अस्पताल के निदेशक शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी अस्पताल की सफलता केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और सेवा भावना से तय होती है। उन्होंने सभी पैरामेडिकल कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरे अस्पताल के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैरामेडिकल कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिक्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पैरामेडिकल कर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा की कल्पना संभव नहीं है। उनका समर्पण और तत्परता ही मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports