,

धनबाद नगर निगम की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा, 55 वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद नगर निगम कार्यालय में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। बैठक में संजीव सिंह भी शामिल हुए। सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर जोर बैठक में जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद नगर निगम कार्यालय में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। बैठक में संजीव सिंह भी शामिल हुए।

सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर जोर

बैठक में जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और नगर निगम के सभी 55 वार्डों में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा पेयजल और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को परेशानी न हो।

सफाई कर्मचारियों के बोनस पर भी चर्चा

बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया गया।

बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports