,

एनएसयूआई का विरोध मार्च, जंतर-मंतर घटना और परीक्षा पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की धनबाद इकाई ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की धनबाद इकाई ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकाला गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।

इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी और जिला अध्यक्ष साहिल अली ने कहा कि छात्रों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सनी सिंह, रोहित पाठक, नितेश शर्मा, तारिक अनवर, शाहबाज खान, अनीश राजा, राजीव पांडेय, आयुष सिंह, अहान खान, अनस खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports