,

एसएनएमएमसीएच प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, युवा आजसू ने आंदोलन की चेतावनी दी

JP Bharat Shareधनबाद : Yuva AJSU ने Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में युवा आजसू नेता Hiralal Mahato ने कहा कि अस्पताल में वर्ष 2019 से बिना निविदा प्रक्रिया के एक ही आउटसोर्सिंग कंपनी को…

JP Bharat Share

धनबाद : Yuva AJSU ने Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में युवा आजसू नेता Hiralal Mahato ने कहा कि अस्पताल में वर्ष 2019 से बिना निविदा प्रक्रिया के एक ही आउटसोर्सिंग कंपनी को लगातार काम दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि साफ-सफाई समेत कई सेवाओं का जिम्मा भी उसी कंपनी को सौंपा गया है, जबकि संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्टेड बताया जा चुका है। संगठन का दावा है कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर आधा भुगतान किया जा रहा है और समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता।

प्रेस वार्ता के दौरान अधीक्षक पर अपने करीबी लोगों को घर बैठे वेतन देने तथा सरकारी क्वार्टरों पर कब्जा कर अवैध वसूली कराने का भी आरोप लगाया गया।

युवा आजसू ने आयुष्मान योजना में कथित गड़बड़ी, मरीजों को दवा का बिल नहीं देने, ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों की अनुपस्थिति और कर्मचारियों के दो जगह कार्य करने जैसे मुद्दे भी उठाए।

संगठन ने मांग की कि एसएनएमएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में होने वाली 131 नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

युवा आजसू ने चेतावनी दी कि यदि 18 मई तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 मई को पुतला दहन, 22 मई को कैंडल मार्च और 25 मई को अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports