, ,

गिरिडीह बिहार जा रही ₹35 लाख से अधिक की शराब जब्त, पुलिस को देख ट्रक छोड़ जंगल में भागा चालक

JP Bharat Shareबगोदर/गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित संतरूपी के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से कुल 618 पेटी शराब और बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित…

JP Bharat Share

बगोदर/गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित संतरूपी के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से कुल 618 पेटी शराब और बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹35,35,710 बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की नाकेबंदी देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और जीटी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक पुलिस को देखकर अचानक रुक गया। चालक ट्रक को चेकिंग प्वाइंट से करीब 100 मीटर पहले छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें केबिन के पीछे बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। मौके पर शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने पूरी खेप और ट्रक को जब्त कर थाना परिसर पहुंचाया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब पूरी तरह असली है या उसमें किसी प्रकार की मिलावट की गई है। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

इस अभियान में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार, अंजन कुमार तथा बगोदर थाना के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed