,

गोल्फ ग्राउंड में कार्निवल मेले को लेकर बढ़ा विरोध, अभ्यास करने वाले युवाओं ने जताई नाराजगी

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के प्रमुख खुले मैदान Golf Ground Dhanbad में प्रस्तावित “सिंगापुर कार्निवल” मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्षों से यहां दौड़, क्रिकेट और अन्य खेल गतिविधियों का अभ्यास करने वाले युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मेले के आयोजन पर आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के प्रमुख खुले मैदान Golf Ground Dhanbad में प्रस्तावित “सिंगापुर कार्निवल” मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्षों से यहां दौड़, क्रिकेट और अन्य खेल गतिविधियों का अभ्यास करने वाले युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मेले के आयोजन पर आपत्ति जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल्फ ग्राउंड धनबाद का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मैदान है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में युवा शारीरिक अभ्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दौड़ लगाते हैं। ऐसे में करीब 40 से 50 दिनों तक मेले का आयोजन होने से उनकी नियमित गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित होंगी।

खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों ने जताई चिंता

युवाओं का कहना है कि यह मैदान सिर्फ मनोरंजन का स्थान नहीं, बल्कि हजारों छात्रों और खिलाड़ियों के लिए अभ्यास का प्रमुख केंद्र है। यहां कई अभ्यर्थी सेना, पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए रोजाना फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान लगाए जाने वाले टेंट, झूले और अस्थायी ढांचों में कील और लोहे के सामान का इस्तेमाल होता है, जो बाद में मैदान में पड़े रह जाते हैं। इससे खिलाड़ियों और दौड़ लगाने वालों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने उपायुक्त Aditya Ranjan से मांग की है कि मेले के लिए किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए, ताकि खेल गतिविधियां प्रभावित न हों।

आयोजन समिति ने दी सफाई

वहीं आयोजन समिति की ओर से बबलू गुप्ता ने कहा कि “सिंगापुर कार्निवल” का आयोजन सरकारी योजना के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से यह अवसर एक दिव्यांग व्यक्ति को दिया गया है।

उनके अनुसार, गर्मी की छुट्टियों में शहरवासियों के मनोरंजन के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां बच्चों और परिवारों के लिए झूले, गेम्स और कई आकर्षण उपलब्ध रहेंगे। समिति ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

प्रशासन के फैसले पर टिकी नजर

अब इस मामले में जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। एक ओर युवाओं और खिलाड़ियों की जरूरतें हैं, तो दूसरी ओर मेले से जुड़े रोजगार और मनोरंजन के पहलू भी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports