,

गोल्फ ग्राउंड में सिंगापुर-दुबई थीम कार्निवाल का उद्घाटन, लोगों में दिखा उत्साह

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार को सिंगापुर-दुबई थीम कार्निवाल का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के मौके पर दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रखी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। आयोजक Arun Kumar ने बताया कि डिज्नीलैंड थीम पर आधारित इस मेले…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार को सिंगापुर-दुबई थीम कार्निवाल का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के मौके पर दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रखी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे।

आयोजक Arun Kumar ने बताया कि डिज्नीलैंड थीम पर आधारित इस मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। मेले के मुख्य आकर्षणों में सुनामी झूला, फेस व्हील, तारामाची, जंगली बॉउंसी और बैलून पानी जैसे मनोरंजक खेल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कार्निवाल प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। मेले में मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की पारंपरिक और हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

मेले में Khadi and Village Industries Commission यूनिट लोक सेवा केंद्र का विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां भदोही के कालीन, बनारसी सूट-साड़ी, लखनऊ का चिकनकारी वर्क, बंगाल का कांथा वर्क, असम के बांस उत्पाद, चिनहट की टेराकोटा हैंड क्रॉकरी, हरियाणा के पर्दे एवं सूट, पानीपत की बेडशीट, पंजाब के फुलकारी सूट तथा राजस्थान की जूती-मोजड़ी और गुजराती बंधेज साड़ियां उपलब्ध हैं।

कार्निवाल में परिवारों और बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झूलों ने पूरे गोल्फ ग्राउंड को उत्सव के माहौल में बदल दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports