, ,

गोविंदपुर में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया मिस्त्री, इलाज के खर्च और मुआवजे की मांग पर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद/गोविंदपुर: काम के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मिस्त्री के इलाज के लिए मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने डॉ. मिहीर किडनी केयर हॉस्पिटल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने…

JP Bharat Share

धनबाद/गोविंदपुर: काम के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मिस्त्री के इलाज के लिए मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने डॉ. मिहीर किडनी केयर हॉस्पिटल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उचित मुआवजा देने की मांग की।

परिजनों के मुताबिक, गोविंदपुर के मिल्लत नगर निवासी एजाज अंसारी करीब डेढ़ साल से अस्पताल में गेट-ग्रील का काम कर रहे थे। आरोप है कि 3 सितंबर को अस्पताल की छत पर काम करने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए।

सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, परिवार का आरोप है कि आगे के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने से इनकार कर दिया।

इलाज का खर्च जुटाने में परेशानी के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए घायल के इलाज का खर्च तथा मुआवजा देने की मांग की।

परिजनों ने लगाया धमकी देने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक मदद मांगने के दौरान कथित तौर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

परिजनों के अनुसार, एजाज अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है और परिवार आर्थिक रूप से इलाज का पूरा खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से घायल के इलाज की जिम्मेदारी लेने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports