उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज बाजार में दुर्गापूजा के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। टीम ने मिठाई दुकानों, फास्ट फूड सेंटरों, बिरयानी केंद्रों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप दास के अनुसार, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान हिंगलगंज पुलिस और बीडीओ कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जांच में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों में हानिकारक रंगों के प्रयोग और दुकानों के खाद्य लाइसेंस की वैधता पर ध्यान दिया गया। विभाग ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
















