होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी

JP Bharat Shareधनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बलियापुर के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट में शामिल हुए। वहीं उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने प्रातः मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भ्रमण…

JP Bharat Share

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बलियापुर के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट में शामिल हुए।

वहीं उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने प्रातः मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को बहाली प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports