,

IIT (ISM) धनबाद के छात्रों का जलवा, नेशनल फ्लूड पावर क्विज के ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। एफपीसी नेशनल लेवल क्विज कॉम्पिटिशन 2026 में संस्थान की टीम ने करीब 500 टीमों को पीछे छोड़ते हुए देश की टॉप-5 टीमों में जगह बनाई है। फ्लूड पावर टेक्नोलॉजी पर आधारित…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। एफपीसी नेशनल लेवल क्विज कॉम्पिटिशन 2026 में संस्थान की टीम ने करीब 500 टीमों को पीछे छोड़ते हुए देश की टॉप-5 टीमों में जगह बनाई है।

फ्लूड पावर टेक्नोलॉजी पर आधारित इस प्रतियोगिता में देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की लगभग 500 टीमों ने हिस्सा लिया। कई चरणों में हुए मुकाबले के बाद IIT (ISM) की टीम ने एलिमिनेशन राउंड, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड फिनाले में प्रवेश किया।

दो छात्रों ने संभाली IIT (ISM) की कमान

IIT (ISM) धनबाद की टीम में माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग (MME) के छात्र विधान सिंह वैष्ण और अक्षिता नागवंशी शामिल हैं। टीम को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. अजीत कुमार फैकल्टी मेंटर के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

अब टॉप-5 में पहुंची पांचों टीमें टॉप-3 में जगह बनाने के लिए ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता का फाइनल 5 अक्टूबर 2026 को कोयंबटूर में फिजिकल मोड में आयोजित किया जाएगा।

500 टीमों के बीच टॉप-5 में पहुंचना बड़ी उपलब्धि

टीम की सफलता पर फैकल्टी मेंटर प्रो. अजीत कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि करीब 500 टीमों के बीच टॉप-5 में पहुंचना छात्रों की तकनीकी क्षमता, टीमवर्क और लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम फाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में जगह बनाएगी।

हाइड्रोलिक्स और न्यूमैटिक्स पर आधारित है क्विज

एफपीसी नेशनल लेवल क्विज का आयोजन फ्लूड पावर सोसाइटी ऑफ इंडिया (FPSI) की ओर से किया जाता है। प्रतियोगिता में हाइड्रोलिक्स, न्यूमैटिक्स और फ्लूड पावर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल पर छात्रों की समझ को परखा जाता है।

IIT (ISM) धनबाद की टीम के टॉप-5 में पहुंचने से संस्थान की तकनीकी शिक्षा और छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता एक बार फिर सामने आई है। अब सभी की नजरें 5 अक्टूबर को कोयंबटूर में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports