,

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने एसएसपी प्रभात कुमार को किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन द्वारा शनिवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इंडियन रिपोर्टर…

JP Bharat Share

धनबाद: इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन द्वारा शनिवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभात कुमार ने धनबाद में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पिछले एक वर्ष से धनबाद में पदस्थापित एसएसपी ने संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एसोसिएशन ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में भी प्रभात कुमार के प्रयास सराहनीय रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा समाज को सही जानकारी उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भी वे जनता की सुरक्षा एवं बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एम अली, नीरज कुमार, अनिल पांडे, रवि कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports