,

jamshedpur रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो का धरना, लकड़ी जलाकर जताया विरोध

JP Bharat Shareजमशेदपुर : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को Jharkhand Mukti Morcha कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और चूल्हा जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरना कार्यक्रम में मौजूद…

JP Bharat Share

जमशेदपुर : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को Jharkhand Mukti Morcha कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और चूल्हा जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

धरना कार्यक्रम में मौजूद Kunal Sarangi ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को मजबूरी में फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी की जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में Jharkhand Mukti Morcha के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports