,

जामताड़ा में शादी के अगले दिन नवविवाहित जोड़े के शव रेलवे ट्रैक पर मिले, पुलिस जांच में जुटी

JP Bharat Shareजामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में शादी के अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े के शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना विद्यासागर-मदनकट्टा रेलखंड पर नवाडीह-दुर्गापुर के समीप की है। मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल और नाजिया खातून के रूप…

JP Bharat Share

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में शादी के अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े के शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना विद्यासागर-मदनकट्टा रेलखंड पर नवाडीह-दुर्गापुर के समीप की है। मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल और नाजिया खातून के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम दोनों ने गांव के पास स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की थी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे पोल संख्या 271/4 और 271/5 के पास दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports