JEEAdvanced2026 गया के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, 360 में से 330 अंक हासिल

JP Bharat Shareनई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल की है। शुभम कुमार की उपलब्धि इसलिए भी खास मानी…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल की है।

शुभम कुमार की उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने इससे पहले JEE Main 2026 के जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। वह बिहार के एकमात्र छात्र थे जिन्होंने दोनों सत्रों में यह मुकाम प्राप्त किया।

टॉप रैंकर्स की सूची में कबीर छिल्लर (IIT दिल्ली जोन) ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान, जबकि जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास

गया के रहने वाले शुभम कुमार के पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दी। उनकी बड़ी बहन प्रिया कुमारी भी IIT पटना में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।

शुभम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गया के नाजरथ अकैडमी से की। दसवीं तक उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। शुरुआती पढ़ाई में उनकी मां ने मार्गदर्शन किया और बाद में उन्होंने स्वयं के अनुशासन व मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से पूरी की।

कोटा में की तैयारी, रोज 8 घंटे की सेल्फ स्टडी

बेहतर तैयारी के लिए शुभम पिछले दो वर्षों से कोटा (राजस्थान) में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 11वीं से ऑनलाइन कोचिंग शुरू की और छात्रवृत्ति मिलने के बाद ऑफलाइन कोचिंग जॉइन की।

कोचिंग के अलावा वे प्रतिदिन लगभग 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उनका सपना IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है।

56,880 अभ्यर्थी हुए सफल

JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं।

फाइनल आंसर-की भी जारी

परीक्षा आयोजित करने वाले IIT रुड़की ने परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और आंसर-की देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-Jharkhand Weather Alert: मानसून से पहले झारखंड में बढ़ा वज्रपात का खतरा, धनबाद में ऑरेंज अलर्ट


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports