,

जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के बाईपास बलियापुर रोड, कोला कुसमा स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा को याद करते हुए शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के बाईपास बलियापुर रोड, कोला कुसमा स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा को याद करते हुए शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रदीप मंडल, एमडी नित्यानंद मंडल और डायरेक्टर डॉ. किमी मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज के असली शिल्पकार होते हैं, जो विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना सफलता की राह कठिन होती है, इसलिए सभी को अपने गुरुओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल गतिविधियों के कारण पूरे संस्थान परिसर में दिनभर उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

संस्थान की ओर से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को उपहार भी प्रदान किए गए। एमडी नित्यानंद मंडल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य शोभना भट्टाचार्य सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports