, ,

jharkhand अगले चार दिन कमजोर रहेगा मॉनसून, फिर भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक मॉनसून की रफ्तार कुछ कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि संताल परगना के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक मॉनसून की रफ्तार कुछ कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि संताल परगना के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, जिससे राज्य में मॉनसून की सक्रियता में कमी आई है। इसके बावजूद झारखंड से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में लोहरदगा में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची, धनबाद, जमशेदपुर और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से मौसम के ताज़ा अपडेट पर नजर रखने और भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports