,

झरिया में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी

JP Bharat Shareझरिया : धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान Jitesh Ravani के रूप में हुई है। घटना स्थल से पुलिस…

JP Bharat Share

झरिया : धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान Jitesh Ravani के रूप में हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद कर जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद बाइक Tuntun Kumar के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports