, ,

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन

JP Bharat Shareझरिया, धनबाद: दुर्गापूजा के अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झरियावासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की कामना की। विधायक ने चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित मंगला चंडी…

JP Bharat Share

झरिया, धनबाद: दुर्गापूजा के अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झरियावासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की कामना की।

विधायक ने चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित मंगला चंडी दुर्गा मंदिर पंडाल, सब्जी पट्टी स्थित श्रीश्री दुर्गा मंदिर, लाल मैदान घनुडीह, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर, पंचदेव मंदिर, भागा स्टेशन और वैष्णव मंदिर पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन और आपसी सद्भाव की कामना की। दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पाण्डेय सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports