धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में जिला प्रशासन की ओर से ‘Canvas of Dhanbad: A Flash Art Campaign’ के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिले के 50 से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
प्रदर्शनी का आईजी, उपायुक्त, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘Life Around Mines’ रखी गई, जिसके माध्यम से कलाकारों ने धनबाद की खनन संस्कृति, स्थानीय जनजीवन, विरासत और परिवेश को चित्रों के जरिए दर्शाया।
उपायुक्त ने कहा कि नई पीढ़ी में रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है।
यह अभियान चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन, खदानों का भ्रमण और चित्रकला प्रदर्शनी के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब अंतिम चरण में विजेताओं की घोषणा और प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। इसकी तिथि और अन्य जानकारी एक सप्ताह के भीतर साझा की जाएगी।
















