,

जलान फैक्ट्री हादसे के मातम के बीच दूसरी बड़ी दुर्घटना, पेटरवार में कार घर में घुसी; भूली ओपी का ड्राइवर गंभीर घायल

JP Bharat Shareधनबाद/पेटरवार: भूली स्थित जलान फैक्ट्री हादसे में कर्मी अकरम खान की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल था। इसी बीच देर रात एक और गंभीर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे दो युवक बोकारो जिले के पेटरवार में दुर्घटना का शिकार…

JP Bharat Share

धनबाद/पेटरवार: भूली स्थित जलान फैक्ट्री हादसे में कर्मी अकरम खान की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल था। इसी बीच देर रात एक और गंभीर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे दो युवक बोकारो जिले के पेटरवार में दुर्घटना का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, अकरम खान की मिट्टी मंजिल में शामिल होने आए एक रिश्तेदार को घाटो छोड़कर पांडरपाला लौट रहे दो युवक मंगलवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे पेटरवार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार से जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की ताकत से वाहन की छत दब गई, शीशे टूट गए और आसपास ईंट-पत्थर बिखर गए।

बताया जा रहा है कि कार चला रहे अरमान, जो भूली ओपी के गश्ती दल के चालक हैं, टक्कर के दौरान उछलकर पास के मकान की छत पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद काफी देर तक उनका पता नहीं चल पाया। लगभग आधे घंटे की तलाश के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पड़ोसी के घर की छत पर गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में पाया।

कार में सवार बंटी को सिर में हल्की चोट आई, जबकि अरमान के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अरमान का उपचार जारी है।

एक ही रात में पहले जलान फैक्ट्री हादसे में अकरम खान की मौत और फिर अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। स्थानीय लोग इसे इलाके पर आई दोहरी त्रासदी बता रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports