,

जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

JP Bharat Shareजमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर के पास से हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी (JH05DA-4721) भी जब्त कर ली है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर के पास से हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी (JH05DA-4721) भी जब्त कर ली है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि छायानगर निवासी सुशील डे (पिता– राजेश डे) का जमशेदपुर कोर्ट परिसर के पास से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और थाना प्रभारी के फर्दबयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर त्वरित जांच एवं छापेमारी शुरू की। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते उसी दिन अपहृत सुशील डे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

आगे की जांच में 18 जुलाई को मामले के नामजद आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती और कृष्णा यादव उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कृष्णा यादव सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, ग्वाला बस्ती का निवासी है, जबकि मोनी मोहंती गोलमुरी थाना क्षेत्र की सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है। जांच में यह भी सामने आया है कि मोनी मोहंती के खिलाफ पहले से ही गोलमुरी थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed