रांची: JPSC-JSSC से जुड़ी अभ्यर्थियों और छात्रों की मांगों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी अनशन के बीच उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार चिंताजनक बताई जा रही है।
सदर अस्पताल में हुई चिकित्सीय जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर 84/39 mmHg दर्ज किया गया। बताया गया कि 15 अगस्त के बाद से उनकी लगातार मेडिकल जांच की जा रही है और रक्तचाप में गिरावट देखी जा रही है।
फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। चिकित्सकों की ओर से लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है।
वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में अपना आमरण अनशन जारी रखा है।
















