रांची: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। प्रस्तावित मार्च को लेकर छात्र पुरानी विधानसभा परिसर के आसपास पहुंचने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह करीब 10 बजे पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च करेंगे। इस दौरान छात्र हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
प्रदर्शनकारियों के पोस्टरों पर “जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं” जैसे नारे लिखे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों और अपनी अन्य मांगों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे सरकार से पूरे मामले में ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विधानसभा मार्च को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की संभावना है। फिलहाल पुरानी विधानसभा परिसर के आसपास छात्रों की भीड़ जुटने लगी है और मार्च को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
















