रांची/चतरा: झारखंड में JSSC CGL परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने चतरा जिले के पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सामने आए कुछ तथ्यों और संभावित कड़ियों के आधार पर CID की टीम ने सोमवार देर रात उन्हें हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस स्तर पर हुई, इसमें किन लोगों की भूमिका थी और तेजनारायण पंडित के संपर्क किन व्यक्तियों से जुड़े थे।
CID पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में अन्य लोगों से पूछताछ या गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
हालांकि, मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
















