केंदुआ (धनबाद): केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह 3 नंबर में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, युवक गुरुवार देर रात घर लौटा था और अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां युवक फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
















