,

कोडरमा: नौवां माइल में कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; यातायात बाधित

JP Bharat Shareकोडरमा: रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल में शुक्रवार सुबह कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कलाम मियां हल्दिया से कोयला लेकर पटना जा रहे थे। घाटी…

JP Bharat Share

कोडरमा: रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल में शुक्रवार सुबह कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कलाम मियां हल्दिया से कोयला लेकर पटना जा रहे थे। घाटी के तीखे मोड़ और ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने में जुट गई। हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports