, ,

कतरास कॉलेज में 2027-28 से बढ़ेंगी स्नातक की सीटें, नए विषय शुरू कराने की मांग

JP Bharat Shareकतरासगढ़: कतरास कॉलेज में स्नातक स्तर पर कम की गई सीटों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पहले की स्थिति में बहाल करने और नए विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. पुष्पा कुमारी को विस्तृत…

JP Bharat Share

कतरासगढ़: कतरास कॉलेज में स्नातक स्तर पर कम की गई सीटों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पहले की स्थिति में बहाल करने और नए विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. पुष्पा कुमारी को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। इस दौरान एडमिशन सेल की नीतू मैम भी मौजूद रहीं।

प्रस्ताव में सत्र 2021-24 के अनुसार विभिन्न विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग की गई है। इसमें इतिहास की सीटें 240 से बढ़ाकर 480, राजनीति विज्ञान की 240 से 350, वाणिज्य की 240 से 480 और हिंदी की 180 से बढ़ाकर 320 करने का आग्रह किया गया है। अन्य विषयों में भी आवश्यकता के अनुसार सीट बढ़ाने की मांग रखी गई है।

इसके अलावा कॉलेज में समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू करने और चांसलर पोर्टल पर इसकी मैपिंग कराने की मांग की गई। प्रस्ताव के अनुसार समाजशास्त्र विषय के लिए दो शिक्षकों के पद सृजित किए जा चुके हैं, लेकिन पोर्टल पर मैपिंग नहीं होने के कारण ऑनलाइन नामांकन शुरू नहीं हो सका है।

क्षेत्र की भाषाई जरूरतों को देखते हुए खोरठा, कुड़माली और उड़िया विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग भी रखी गई है। बताया गया कि खोरठा और कुड़माली की पढ़ाई शुरू करने को विश्वविद्यालय स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।

चित्तरंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 2027-28 सत्र में सीटों को पूर्व स्थिति में बहाल करने के साथ नए विषयों की पढ़ाई शुरू कराने और चांसलर पोर्टल पर जरूरी मैपिंग पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कतरास कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports