,

लंबित न्यायिक मामलों के निष्पादन को लेकर रांची नगर आयुक्त सख्त, दो टीमों का होगा गठन

JP Bharat Shareरांची: रांची नगर निगम में लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को लेकर 28 नवंबर 2026 को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।…

JP Bharat Share

रांची: रांची नगर निगम में लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को लेकर 28 नवंबर 2026 को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने मामलों की निगरानी और शीघ्र निष्पादन के लिए दो अलग-अलग टीमों के गठन का निर्देश दिया।

उन्होंने काउंटर एफिडेविट से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने को कहा। इसके अलावा ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से प्राप्त पत्रों का नियमित रिकॉर्ड रखने तथा उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports