,

लेडहरिया पंचायत भवन में जेपी हॉस्पिटल का मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 10 मोतियाबिंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

JP Bharat Shareधनबाद: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों को नई रोशनी देने के उद्देश्य से जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा लेडहरिया पंचायत भवन में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्थानीय मुखिया अशोक कुमार महतो के सहयोग से…

JP Bharat Share

धनबाद: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों को नई रोशनी देने के उद्देश्य से जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा लेडहरिया पंचायत भवन में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्थानीय मुखिया अशोक कुमार महतो के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने चेयरमैन प्रदीप मंडल के विजन को साझा करते हुए बताया कि अस्पताल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बुजुर्ग आर्थिक अभाव या जागरूकता की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। इसी सोच के तहत अस्पताल बुजुर्ग मरीजों को विशेष सुविधाएं और इलाज में रियायतें उपलब्ध करा रहा है।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 40 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई। प्रारंभिक जांच के दौरान 10 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन मरीजों को अस्पताल तक लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा, रहने और खाने की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाले लेंस, दवाइयां तथा ऑपरेशन से जुड़ी सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल की अनुभवी मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मुख्य रूप से डॉ. एन. के. पांडेय, आशीष सरकार, नर्सिंग स्टाफ सपना महतो तथा कैंप ऑर्गनाइज़र मिथुन मंडल और करन रवानी शामिल रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अस्पताल की इस पहल की सराहना की। वहीं मुखिया अशोक कुमार महतो ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। उन्होंने जेपी हॉस्पिटल की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports