, ,

LIC सिंदरी शाखा में पौधा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

JP Bharat Shareसिंदरी: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सिंदरी शाखा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक, जमशेदपुर से पहुंचे MDRT एजेंट श्री आनंद प्रसाद और सिंदरी शाखा के अभिकर्ताओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक…

JP Bharat Share

सिंदरी: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सिंदरी शाखा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक, जमशेदपुर से पहुंचे MDRT एजेंट श्री आनंद प्रसाद और सिंदरी शाखा के अभिकर्ताओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि पौधारोपण का छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें उपहार के रूप में भी दें और जन्मदिन, शादी, वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों को हरियाली से जोड़ें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports