,

लोजपा (रामविलास) के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 80वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को धनबाद परिसदन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) धनबाद जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर…

JP Bharat Share

धनबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को धनबाद परिसदन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) धनबाद जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशा राय थीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने प्रसिद्ध विचार “मैं उस घर दिया जलाने चला हूँ, जहां सदियों से अंधेरा है” को याद करते हुए कहा कि यही सोच आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार में जिस-जिस मंत्रालय की जिम्मेदारी रामविलास पासवान को मिली, उन्होंने वहां उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और झारखंड में पार्टी के जनाधार का विस्तार करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करेगी और झारखंड में अधिक से अधिक सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ कार्य करेगी।

इस अवसर पर श्रीकांत पासवान (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लेबर सेल), आशा राय (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), रामसेवक पासवान (झारखंड प्रदेश सचिव), रूपमती (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, महिला सेल), मुन्ना पासवान, पुरुषोत्तम पासवान, राजू रवानी, मुकेश पासवान, सूरज कुमार बाल्मीकि, सुमित कुमार, कुणाल पासवान, परशुराम पासवान, अशोक पासवान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports