,

मैथिली भाषा-संस्कृति के संरक्षण का संकल्प, सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने मनाई 11वीं वर्षगांठ

JP Bharat Shareधनबाद: सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की धनबाद इकाई की ओर से कुसुम विहार स्थित रींतांगना निवास में समूह की 11वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मैथिलानियों ने हिस्सा लिया और मैथिली भाषा, मिथिला की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।…

JP Bharat Share

धनबाद: सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की धनबाद इकाई की ओर से कुसुम विहार स्थित रींतांगना निवास में समूह की 11वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मैथिलानियों ने हिस्सा लिया और मैथिली भाषा, मिथिला की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान सखियों ने केक काटकर एक-दूसरे को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पौधों का आदान-प्रदान भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी भाषा और संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में समूह की संस्थापिका आरती झा के प्रति महिलाओं ने विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि समूह ने मैथिल समाज की महिलाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया है।

समारोह के सफल आयोजन के लिए रीता मिश्रा के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, अपनापन और मैथिली संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर रीता मिश्रा, विनीता चौधरी, रंजू झा, बेला झा, स्वाती झा, सुनीता झा, पूनम झा, प्रीति ठाकुर, विनीता झा, रुबी खां, रेणु झा, हेमलता चौधरी, रानी ठाकुर, निशु झा समेत बड़ी संख्या में सखियां मौजूद रहीं।

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की 11वीं वर्षगांठ का यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैथिली भाषा, मिथिला संस्कृति, महिला एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी देता नजर आया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports