,

मोहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, शहरभर में निकाला गया फ्लैग मार्च

JP Bharat Shareधनबाद: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से…

JP Bharat Share

धनबाद: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मार्च में सिटी हॉक्स टीम, विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी, जवान और पुलिस वाहन शामिल रहे। पुलिस दल हिल कॉलोनी, बरमसिया, गजुआटांड, मनईटांड, बैंक मोड़, नया बाजार, रहमतगंज, पांडरपाला, बेकारबांध, सिटी सेंटर सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरा।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

मोहर्रम के दौरान जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई दल और आधुनिक निगरानी व्यवस्था को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।

शहर के अलावा झरिया, कतरास और गोविंदपुर क्षेत्रों में भी स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports