,

मुहर्रम को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट, टाउनहॉल में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

JP Bharat Shareधनबाद: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को धनबाद के न्यू टाउनहॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, टुंडी…

JP Bharat Share

धनबाद: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को धनबाद के न्यू टाउनहॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, डीएसपी, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों की निगरानी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है तथा इसे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम के दौरान जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports