,

नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में वॉकाथॉन आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन सेंटर (एसपीईसी) के सहयोग से आयोजित किया गया। वॉकाथॉन…

JP Bharat Share

धनबाद: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन सेंटर (एसपीईसी) के सहयोग से आयोजित किया गया।

वॉकाथॉन में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और संस्थान के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कैंपस में पैदल मार्च कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

वॉकाथॉन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग, वेलनेस और नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने तथा उसे बढ़ावा देने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन की ओर प्रेरित करना भी था।

गौरतलब है कि IIT (ISM) Dhanbad में 17 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” थीम के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ, प्रतियोगिताएं, संवाद कार्यक्रम और अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports