,

ओलंपिक दिवस पर धनबाद जिला ओलंपिक संघ का पर्यावरण संरक्षण अभियान, लाइट हाउस रिसोर्ट में लगाए गए फलदार पौधे

JP Bharat Shareधनबाद:ओलंपिक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धनबाद जिला ओलंपिक संघ द्वारा संचालित साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को बलियापुर-हीरक रोड स्थित कोलाकुसमा के लाइट हाउस रिसोर्ट परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत दर्जन भर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य…

JP Bharat Share

धनबाद:ओलंपिक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धनबाद जिला ओलंपिक संघ द्वारा संचालित साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को बलियापुर-हीरक रोड स्थित कोलाकुसमा के लाइट हाउस रिसोर्ट परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत दर्जन भर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में धनबाद जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, वरीय उपाध्यक्ष ज़ुबैर आलम एवं रेज़ा इश्त्याक, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल तथा संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनके साथ धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाए भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने रिसोर्ट परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल और पर्यावरण दोनों स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। जिस प्रकार खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, उसी प्रकार वृक्ष पृथ्वी और मानव जीवन को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

महासचिव रंजीत केशरी ने बताया कि धनबाद जिला ओलंपिक संघ द्वारा ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के पांचवें दिन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तथा आमाघाटा स्थित मोंटफोर्ट एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports