, ,

पूर्वी टुंडी के किसानों के लिए खुशखबरी, 10 जून से मिलेगा धान का बीज; अफसरों ने परखा आजीविका मॉडल

JP Bharat Shareधनबाद/पूर्वी टुंडी: किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। धनबाद के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने पूर्वी टुंडी…

JP Bharat Share

धनबाद/पूर्वी टुंडी: किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। धनबाद के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

दौरे के दौरान अधिकारियों की टीम ने लटानी पंचायत सचिवालय के समीप स्थित खाली सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन पर ग्रामीणों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक समग्र आजीविका मॉडल विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया गया।

निरीक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद खान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल प्रसाद निराला समेत क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के बाद जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि 10 जून से किसानों के बीच धान का बीज (बिचड़ा) वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि खेती प्रभावित न हो और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने किसानों को बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान ऊंची जमीन पर दलहन फसलों की बुआई करें, जबकि मध्यम भूमि में कम अवधि में तैयार होने वाली धान की किस्मों को प्राथमिकता दें। इससे कम पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकेगा और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports