,

पूर्वी टुंडी में आदिवासी संस्कृति को मिला सम्मान, विधायक मथुरा महतो ने मांझी-नायकी हड़ाम को सौंपी पूजन सामग्री

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से सोमवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्र के जनजातीय बहुल…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से सोमवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्र के जनजातीय बहुल गांवों के पारंपरिक प्रधान मांझी हड़ाम एवं नायकी हड़ाम को सम्मानपूर्वक पूजन सामग्री वितरित की।

इस दौरान पूर्वी टुंडी प्रखंड के आठ जनजातीय बहुल गांवों के प्रतिनिधियों को जाहेर स्थान और सरना स्थल पर पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, आस्था और परंपराओं को संरक्षित एवं सशक्त बनाना है।

वितरित की गई सामग्री में एल्युमिनियम का डेग (ढक्कन सहित), कांसे की थाली, लोटा, कटोरी, स्टील की बाल्टी, छोलनी, मिट्टी का घड़ा, अरवा चावल, गुड़, अगरबत्ती, लाल सिंदूर, घी, टोकरी, साड़ी, धोती, गंजी और गमछा शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, अजीत मिश्रा, रामचंद्र मुर्मू, बसंत महतो, रफीक अंसारी, अभिराम मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports