, ,

पूर्वी टुंडी में प्रशासनिक बदलाव, नए बीडीओ बाल किशोर महतो ने लिया कार्यभार

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बाल किशोर महतो ने सोमवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में निवर्तमान बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बाल किशोर महतो ने सोमवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में निवर्तमान बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए बीडीओ बाल किशोर महतो ने कहा कि पूर्वी टुंडी प्रखंड का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने निवर्तमान बीडीओ विशाल कुमार पांडेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। समारोह में प्रधान लिपिक सुशील कुमार खान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद सिंह, गौतम कुमार दास सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports