,

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर धनबाद पहुंचे, BCCL और पुनर्वास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और BCCL के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। धनबाद पहुंचने के बाद तरुण कपूर ने मैथन स्थित मां…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और BCCL के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

धनबाद पहुंचने के बाद तरुण कपूर ने मैथन स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोयला भवन में BCCL के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा की।

दौरे के दौरान वे मुनीडीह के कोल बेड मीथेन और लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट के साथ कुसुंडा क्षेत्र के एना फायर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अग्नि प्रभावित क्षेत्रों और पुनर्वास कार्यों की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा।

1 सितंबर को बेलगड़िया और करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके बाद समाहरणालय में झरिया मास्टर प्लान, JRDA, NHAI, रेलवे, BSNL और टेलीकॉम विभाग से जुड़े कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक होगी।

तरुण कपूर के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। अब इस दौरे से झरिया मास्टर प्लान और पुनर्वास योजनाओं को लेकर क्या दिशा मिलती है, इस पर लोगों की नजर है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports