,

परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में सुधार जरूरी: देवेंद्र नाथ महतो

JP Bharat Shareरांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है, लेकिन छात्र हित में आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना और जांच कराना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जरूरत ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह भर्ती…

JP Bharat Share

रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है, लेकिन छात्र हित में आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना और जांच कराना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जरूरत ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह भर्ती व्यवस्था तैयार करने की है, जिसमें समय पर निष्पक्ष परीक्षाएं हों और पूरी प्रक्रिया भ्रष्टाचार मुक्त रहे।

देवेंद्र नाथ महतो के अनुसार, छात्रों के आंदोलन के पहले चरण में बड़ी जीत मिली है, लेकिन अब अगला लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया में स्थायी सुधार कराना है।

उन्होंने बताया कि आगे “JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती” अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए सरकार पर भविष्य की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने सरकार से स्पष्ट गारंटी की मांग करते हुए कहा कि आने वाली सभी भर्ती प्रक्रियाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित होनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports