प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की सूचना

JP Bharat Shareप्रयागराज: एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत की सूचना है। धमाका इतना तेज था कि पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट का असर करीब 50…

JP Bharat Share

प्रयागराज: एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत की सूचना है।

धमाका इतना तेज था कि पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट का असर करीब 50 मीटर के दायरे में हुआ, जिससे आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और संबंधित टीमें घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports