,

रांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरे की भव्य तैयारी, 70 फीट के रावण का होगा दहन

JP Bharat Shareरांची: विजयादशमी के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष यहां 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी…

JP Bharat Share

रांची: विजयादशमी के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष यहां 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी तैयार की जा रही है।

पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और रांची के विधायक सीपी सिंह मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और लेजर शो होंगे खास आकर्षण

दशहरा उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ धनबाद की विक्की छाबड़ा टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। कार्यक्रम में श्रीराम दरबार, भगवान राम की जीवंत प्रतिमा और रावण वध की झांकी भी दिखाई जाएगी। टाटा की सन्नी ग्रुप टीम भांगड़ा प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा कोलकाता की टीम आकाशीय आतिशबाजी और बक्सर की टीम जमीन पर आतिशबाजी करेगी। विशेष लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी

आयोजन के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, सदर अस्पताल और अन्य सहयोगी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने आयोजन में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, संस्थाओं, मीडिया और आम लोगों के प्रति आभार जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports