रांची: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर रांची में देशभर के 154 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें झारखंड के तीन वीर जवान भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में शहीद जवानों के साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को नमन करते हुए पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।
















