,

रांची सदर अस्पताल में देवेंद्र नाथ महतो समेत आंदोलनकारियों का अनशन खत्म, सरकार के फैसले को बताया बड़ी जीत

JP Bharat Shareरांची: रांची सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों का लंबे समय से जारी अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक जयराम महतो भी…

JP Bharat Share

रांची: रांची सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों का लंबे समय से जारी अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक जयराम महतो भी मौजूद रहे।

लंबी भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने पर आंदोलनकारियों को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनशन समाप्त कराने के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की चिंताओं को लेकर गंभीर रही है और छात्रों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के फैसले को आंदोलन की बड़ी जीत बताया और फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने कहा कि रिफॉर्म से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस घटनाक्रम के बाद लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन को फिलहाल विराम मिला है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports