,

राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस धनबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद, 5 जुलाई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया तथा संगठन को बूथ स्तर तक…

JP Bharat Share

धनबाद, 5 जुलाई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों और इकाइयों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्ग की आवाज़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी आम जनता के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनवरी खातून, प्रदेश युवा नेत्री गुलशन खातून, वरिष्ठ नेता विक्रम प्रसाद यादव, महिंदर यादव, विनोद पासवान, संजय यादव, बिशुन देव यादव, विवेकानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, देवेंद्र यादव, सत्येंद्र शर्मा, हातिम अंसारी, बबलू सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष शहबाज खान, प्रिंस खान, मोहम्मद साहेब जान, जय प्रकाश यादव, बैजनाथ यादव, एडवोकेट महेंद्र यादव, गणेश यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता बनाए रखने, सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने तथा धनबाद जिले में राष्ट्रीय जनता दल के जनाधार को और विस्तार देने का सामूहिक संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports