,

रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार

JP Bharat Shareरांची: मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में रखे 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। शवों को पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि…

JP Bharat Share

रांची: मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में रखे 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। शवों को पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में शामिल हुए।

संस्था की ओर से बताया गया कि जिन लोगों के अंतिम समय में अपना कोई साथ देने वाला नहीं था, उन्हें सम्मानजनक अंतिम विदाई देने के उद्देश्य से यह पहल की जाती है। संस्था लंबे समय से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करती आ रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports