,

रोटी बैंक यूथ क्लब पहुंचे इंडियन आइडल फाइनलिस्ट अभिषेक, जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण

JP Bharat Shareधनबाद: रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के सेवा केंद्र पर गुरुवार को मानवता और सेवा का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। इंडियन आइडल के टॉप-10 फाइनलिस्ट अभिषेक अपने मामा पंकज सावरिया के साथ सेवा केंद्र पहुंचे, जहां संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अभिषेक ने रोटी…

JP Bharat Share

धनबाद: रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के सेवा केंद्र पर गुरुवार को मानवता और सेवा का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। इंडियन आइडल के टॉप-10 फाइनलिस्ट अभिषेक अपने मामा पंकज सावरिया के साथ सेवा केंद्र पहुंचे, जहां संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान अभिषेक ने रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा पिछले 9 वर्षों से लगातार संचालित निःशुल्क भोजन वितरण अभियान की सराहना की। उन्होंने स्वयं जरूरतमंद, असहाय और भूखे लोगों के बीच भोजन वितरित कर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि छोटी-सी पहल भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

अभिषेक के साथ पहुंचे पंकज सावरिया ने भी संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटी बैंक यूथ क्लब निस्वार्थ भाव से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे सामाजिक अभियानों में सहयोग करें।

रोटी बैंक यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले नौ वर्षों से प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभिषेक और पंकज सावरिया की उपस्थिति से स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा है और समाज में सेवा व मानवता का संदेश और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा अभियान से जुड़ने और “सेवा ही सर्वोपरि” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports