,

सीनियर डीएमई से मिले ईसीआरकेयू प्रतिनिधि, रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

JP Bharat Shareधनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन एवं एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओ.पी. शर्मा ने बुधवार को पतरातु डीजल शेड के सीनियर डीएमई से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान ईसीआरकेयू पतरातु-2 शाखा के सचिव अजीत कुमार समेत कई सक्रिय सदस्य भी…

JP Bharat Share

धनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन एवं एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओ.पी. शर्मा ने बुधवार को पतरातु डीजल शेड के सीनियर डीएमई से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान ईसीआरकेयू पतरातु-2 शाखा के सचिव अजीत कुमार समेत कई सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डीएमई का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एन.के. खवास ने बताया कि बैठक के दौरान डीजल शेड कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अस्पताल पतरातु में महिला डॉक्टर की नियुक्ति, मुख्य सड़क एवं रेलवे कॉलोनियों के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई, स्टीम कॉलोनी से डीजल शेड तक जर्जर सड़क की मरम्मत, नव निर्मित रेलवे आवासों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था तथा कर्मचारियों के लिए साइकिल एवं बाइक पार्किंग स्थल निर्माण की मांग रखी।

इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

सीनियर डीएमई ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुविधाओं में सुधार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

बैठक में ओंकार चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास, शैलेश कुमार राय, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन, उमेश, बाबूलाल, बैजनाथ महतो, एन. गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बी.के. मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी, राकेश कुमार, नितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports